मुनस्यारी क्षेत्र के चुलकोट स्थित भगवती मंदिर में स्थानी निवासी देवराज सिंह सयाना के सहयोग से विधि-विधान से मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जयकारे लगाते मां भगवती की झांकी निकाली। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद लोगों ने पारंपरिक वेषभूषा में झोड़ा-चांचरी का गायन किया। वहीं पूरे दिन मंदिर में भजन-कीर्तनों का आयोजन हुआ। लोगों ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और मां भगवती से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक भगवती मंदिर की स्थापना तेरहवीं शताब्दि के मध्य की गई थी। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। यहां खुशाल सिंह रिंगवाल, प्रताप सिंह चुलकोटिया, पूर्व प्रधान जीवन सिंह चुलकोटिया, हरीश सिंह सयाना, राम सिंह इमलाल सहित कई लोग शामिल रहे।
Narendra Singh
संपादक