कांग्रेस ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर उन्हें याद किया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं की उपलब्धियों को याद कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को विश्व पटल में एक नई पहचान दिलाई। वीरता का उदाहरण पेश करते हुए पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट कर पूरे विश्व में भारत की ताकत दिखाई। कार्यकर्ताओं ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के गृह मंत्री रहे जिन्होंने देश को अखंड भारत बनाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा दोनों नेताओं की उपलब्धियों को हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र लुंठी, खीमराज जोशी, प्रदीप महर, ऋषभ कल्पासी, नयन बोहरा, शेर राम, शंकर खड़ायत, बहादुर सामंत, प्रकाश भट्ट, रोहन सौन, कार्तिक खर्कवाल, शंकर लाल, लक्ष्मण प्रसाद मौजूद रहे।