Saturday, December 2, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

भारी बारिश के चलते 260 सड़के बंद, 21 राज्य मार्ग भी बंद

News Desk by News Desk
July 31, 2022
in उत्तराखण्ड
भारी बारिश के चलते 260 सड़के बंद, 21 राज्य मार्ग भी बंद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश की वजह से युमनोत्री हाईवे सहित 260 सड़कें बंद हो गई हैं। इस वजह से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के 21 राज्य मार्ग बंद चल रहे हैं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता अयाज अहमद ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया कि शुक्रवार तक राज्य में बारिश से 158 सड़कें बंद थी। शनिवार को हुई तेज बारिश की वजह से 146 और सड़कें बंद हो गई। इसके बाद राज्य में बंद कुल सड़कों की संख्या 304 हो गई। हालांकि देर सांय तक 44 सड़कों को खोल दिया गया है जिसके बाद 260 सड़कें बंद चल रही हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों को खोलने के लिए 295 जेसीबी मशीनों को तैनात किया गया है।

यमुनोत्री हाईवे समेत 23 मोटर मार्ग बंद
उत्तरकाशी जिले में हो रही लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं बारिश के चलते जिले में यमुनोत्री हाईवे समेत 23 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्वस्त हो गया है। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते शनिवार को भागीरथी नदी का जलस्तर 1120.24, टौंस नदी का 1151.01 तथ यमुना नदी का जल स्तर 1059.13 था जो खतरे के निशान से एक मीटर नीचे हैं।

प्रशासन की ओर से नदी किनारे सटी वस्तियों को अलर्ट रहने को कहा गया है। दूसरी ओर विकास नगर, नौगांव, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डामटा के पास भूस्खलन तथा धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ब्रहम्खाल कुमराड़ा के पास मलबा आने के कारण अवरूद्ध है। जिसे सुचारू करने के लिए एनएच के कर्मचारी व मशीने जुटी कार्य में लगे हैं। इसके साथ ही जिले में 23 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो गए।

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे 11 घंटे तक रहा बाधित

जिले में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बांसवाडा में 11 घंटे मलबा एवं बोल्डर आने से अवरुद्ध रहा। वहीं बदरीनाथ हाइवे भी सिरोबगड़ में सुबह दो घंटे अवरुद्ध रहा। इस दौरान मार्गो के दोनों वाहनों की कतारें लगी रहने से स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों को खासी दिक्कतों उठानी पड़ी।

शनिवार बारिश के चलते सुबह सात बजे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बांसवाडा के पास भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया। जिसके बाद सूचना मिलने पर एनएच लोनिवि की जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंची, तथा हाईवे को खोलने का कार्य शुरू किया गया। हालांकि अपरान्ह तीन बजे कुछ देर के लिए मार्ग खुला था, लेकिन उसके बाद फिर मार्ग बंद हो गया था।

फिर से जेसीबी मशीन ने मलबा साफ करने का कार्य शुरू किया है। शाम छह बजे तक पूरी तरह से मलबा साफ होने के बाद वाहनों की आवजाही सुचारू हो सकी। वहीं बद्रीनाथ हाईवे सिरोबगड में सुबह छह बजे से आठ तक वाहनों की आवजाही के लिए हाईवे बंद रहा। जिससे दोनो ओर बड़ी संख्या में वाहनो की लाइन लग गई।

बागेश्वर मे बारिश से 12 सड़कें बंद

जिले में बारिश का दौर जारी है। शनिवार की रात से लेकर रविवार की सुबह सात बजे तक जिले में जमकर बारिश हुई है। इससे जिले में 12 सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर-दफौट, डंगोली-स्याली, खबडोली-उडलगांव, बैजनाथ-बागेश्वर, सौंग-खलीधार, पोथिंग-शोभाकुंड, जैसर- रियूनी लखमारा, डंगोली-सैलानी, बड़ी पन्याली, कपकोट- कर्मी, धरमघर-माजखेत, तोली मोटर बंद हैं।

डेढ़ घंटा बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

चमोली जिले में शनिवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे गौचर और कर्णप्रयाग के मध्य चटवापीपल के पास पहाड़ी से मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया। दोपहर को हुई भारी बारिश के चलते यहां पहाड़ी से मलबा आ गया था। एनएचआईडीसीएल के अभियंता प्रिंस कुमार ने बताया कि हाईवे को करीब शाम 6 बजे वाहनों को खोल दिया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉

केदारनाथ में दो इंच जमी बर्फ! बदरीनाथ में बर्फबारी, मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ी ठिठुरन

केदारनाथ में शुरू हुई बर्फबारी! निर्माण कार्य ठप, बर्फ की चादर से ढका बाबा का धाम

केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा को अभी तक नहीं पहुंची आईटीबीपी! पीएसी व रेगुलर पुलिस तैनात

Tags: 21 state roads also closed260 roads closed due to heavy rainslatest uttrakhand bulletinuttrakhand weather update
ShareSendTweet
Previous Post

ब्रेकिंगः उत्तराखण्ड में आफत बनी बारिश! पिथौरागढ़ में बादल फटने से नदी-नाले उफान पर, विभाग ने आज भी जारी किया अलर्ट

Next Post

पिथौरागढ़ः जन मिलन केन्द्र के लिए जमीन की मांग, जिला मुख्यालय पर गरजे ग्रामीण! बोले- हजारों की आबादी वाले क्षेत्र की हो रही उपेक्षा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Next Post
पिथौरागढ़ः जन मिलन केन्द्र के लिए जमीन की मांग, जिला मुख्यालय पर गरजे ग्रामीण! बोले- हजारों की आबादी वाले क्षेत्र की हो रही उपेक्षा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

पिथौरागढ़ः जन मिलन केन्द्र के लिए जमीन की मांग, जिला मुख्यालय पर गरजे ग्रामीण! बोले- हजारों की आबादी वाले क्षेत्र की हो रही उपेक्षा, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Recent Posts

  • केदारनाथ में दो इंच जमी बर्फ! बदरीनाथ में बर्फबारी, मौसम का मिजाज बदलने से बढ़ी ठिठुरन
  • केदारनाथ में शुरू हुई बर्फबारी! निर्माण कार्य ठप, बर्फ की चादर से ढका बाबा का धाम
  • केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा को अभी तक नहीं पहुंची आईटीबीपी! पीएसी व रेगुलर पुलिस तैनात
  • युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला का लूटा मंगलसूत्र! मुनस्यारी पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज
  • पीएसी जवान का बरेली में इलाज के दौरान निधन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In