Thursday, September 21, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home राजनीति

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, जानें पूरा मामला

News Desk by News Desk
March 19, 2023
in राजनीति
बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने साधा नीतीश कुमार पर निशाना, जानें पूरा मामला
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

(औरंगाबाद)। बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह ने साफ कहा है कि वे जनता के मुद्दे उठाते हैं और उठाते रहेंगे। सवाल सत्ता से ही पूछा जाना चाहिए। हम जो भी सवाल उठाते हैं, वह किसी व्यक्ति से नहीं; बल्कि पद से करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कह देना कि बिहारी बाहर पीटे नहीं जा रहे, यह अनैतिक होगा। सच यही है कि बिहारी काम की तलाश में बाहर जा रहे हैं और विभिन्न प्रदेशों में पीटे जा रहे हैं।

उन्होंने यह बात अनुमंडल के गोह प्रखंड के डाढ़ा गांव में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के आवास पर कही। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों को उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। इससे किसी को क्या फर्क पड़ता है या नहीं पड़ता है, कौन क्या सोचता है, इसकी चिंता नहीं करते।

कहा कि सत्ता किसी व्यक्ति की नहीं होती। सबकी सामूहिक जिम्मेदारी होती है। सत्ता में अपना सगा ही क्यों न हो, सवाल पूछे जाने चाहिए। कहा कि न जाने कैसे पार्टी लाइन का परसेप्शन बना दिया गया है। सत्ता हमेशा जनता को गुमराह करती है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार और कानून के मुद्दे पर परोक्ष रूप से मुख्यमंत्री पर जमकर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी लोगों के बीच बोल रहा हूं, इसलिए मेरी भाषा प्रतीकात्मक है, बाकी आप समझदार हैं। उन्होंने बिहार के विश्वविद्यालयों के लेट सेशन पर सवाल उठाते हुए बिहार के भविष्य के बारे में सवाल पूछा, रोजगार के लिए पलायन, अफसरशाही पर सत्ता को कठघरे में खड़ा किया। हालांकि, कभी नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया। कहा कि मोदी सरकार, नीतीश सरकार जैसे शब्दों का प्रयोग लोकतंत्र के लिए अनुचित है।

मीडिया को ऐसा नहीं करना चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि देश या प्रदेश के लोग किसी एक के नाम से पहचाने जाएं। इस दौरान राजद नेता मंटू सिंह, दीपक सिंह उर्फ दीपू सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, राम अयोध्या सिंह, शंभु बारी, मुकेश कुशवाहा, देवी लाल यादव, रामेश्वर चौधरी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन: अनुपूरक बजट होगा पेश आज ही सत्र संपन्न होने की भी चर्चाएं

सीएम धामी ने कांवड़ियों के पैर धोए, फूल मालाएं पहनाकर किया भव्य स्वागत

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों में जुटी उत्तराखंड सरकार! प्रदेश के सात स्थानों पर होगा आयोजन

Tags: Former Bihar Agriculture Minister and RJD MLA Sudhakar Singh targeted Nitish Kumarknow the whole matter
ShareSendTweet
Previous Post

जिले में मेडिकल कालेज शुरू होने के फिलहाल नही है आसार

Next Post

उत्तराखण्डः चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या का विरोध! तीर्थ पुरोहित के साथ टूर आपरेटरों ने निकाला जुलूस, जोरदार नारेबाजी

Next Post
उत्तराखण्डः चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या का विरोध! तीर्थ पुरोहित के साथ टूर आपरेटरों ने निकाला जुलूस, जोरदार नारेबाजी

उत्तराखण्डः चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या का विरोध! तीर्थ पुरोहित के साथ टूर आपरेटरों ने निकाला जुलूस, जोरदार नारेबाजी

Recent Posts

  • मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू
  • दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना
  • पिथौरागढ़ में युवाओं के प्रयास से आबाद हो रही बंजर भूमि
  • महिला उद्यमी देवकी देवी को मिला एसडीजी अवार्ड

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In