नाचनी। लगातार हो रही बारिश से पहाड़वासियों की दुश्वारियां भी बढ़ती जा रही है। यहां मुनस्यारी विकास खंड के तल्ला जोहार के बोरा गांव ग्राम पंचायत के कापा गांव में गंगा सिंह का मकान भरभराकर गिरा। मकान में रह रहे परिवारजन तो मकान का मलबा गिरते ही घर से बाहर निकल गए, परंतु गोठ में बंधे तीन जानवर मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। मकान के गिरते ही गांव के अन्य लोग बचाव के लिए पहुंचे और मलबे में दब जानवरों को निकाला। तीन जानवर घायल हो गए। सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक प्रकाश जोशी और उप राजस्व निरीक्षक मनीष भट्ट मौके पर पहुंचे और क्षति का आंकलन किया। पीड़ित परिवार को गांव में ही दूसरे के मकान में शिफ्ट कर दिया है। प्रकाश जोशी ने बताया कि जानवरों को आंशिक चोट लगी है। उप निरीक्षक मनीष भट्ट नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।
Narendra Singh
संपादक