धारचूला(पिथौरागढ़)
नेत्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह उम्र 45 निवासी ग्राम पंचायत मेतली के कल शाम अचानक पेट में सूजन आने से तबियत खराब हो गयी थी। जिसकी जानकारी राजस्व उपनिरीक्षक जीनत अंसारी और बीडीसी मेम्बर महेन्द्र बुदियाल को बीमार व्यक्ति के परिजनों ने दी गयी।
सूचना मिलने पर बीडीसी मेम्बर महेंद्र बुदियाल ने सड़क की कोई सुविधा नही होने पर प्रशासन से हेली सेवा की मांग की।
जिसके बाद प्रशासन ने बीमार व्यक्ति के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया। और हेलीकॉप्टर द्वारा बीमार व्यक्ति को पिथौरागढ़ अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में बीमार व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
हेली सेवा मिलने पर बीमार व्यक्ति के परिजनों ने प्रशासन और बीडीसी मेम्बर महेंद्र बुदियाल का आभार जताया।
Narendra Singh
संपादक