पिथौरागढ़/डीडीहाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पैतृक गांव तोली से भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.मोहन सिंह, स्व. नित्यानंद तिवारी, स्व. कालू सिंह के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज मेहता मौजूद थे। डीडीहाट में पूर्व प्रदेश सचिव प्रदीप पाल के नेतृत्व में जौरासी, चर्मा, भागीचौरा, ओगला, सिंघाली सहित तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में रैली निकाली गई। इस मौके पर ललित भंडारी, राजेंद्र बोरा, चंचल चौहान, गिरधर बोरा, अजय अवस्थी, देवेंद्र खोलिया, प्रकाश बोरा, शेर सिंह चुफाल आदि मौजूद थे।