क्या आप अपने चेहरे की झुर्रियों से परेशान हैं और लाख कोशिशों के बावजूद भी झुर्रियों से पीछा नहीं छूट रहा है? तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बतायेंगे जो आपके चेहरे से झुर्रियों को गायब कर सकते हैं। ये फल एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होते हैं और झुर्रियों को दूर करने में मदद करते हैं।
पपीता: पपीता हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करते हैं। यही वजह है कि पपीते का इस्तेमाल कई तरह की स्किन केयर प्रोडक्ट में किया जाता है। आप चाहें तो पपीते का सेवन कर सकते हैं या इसका इस्तेमाल फेस पैक के तौर पर कर सकते हैं।
बादाम: बादाम ना केवल हमारे दिमाग के लिए अच्छा होता है, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो उसके में कसाव लाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और उसे चमकदार बनाता है। आप रोजाना दूध के साथ या भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं।
ग्रीन टी: ग्रीन टी हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होती है। यह ना केवल वेट लॉस में मदद करती है, बल्कि इसके इस्तेमाल से स्किन की खूबसूरती बरकरार रहती है। ग्रीन टी में केटेचिन नामक कंपाउंड पाया जाता है जो स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करता है।
बेरीज: बेरीज का सेवन हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी आज स्ट्रॉबेरीज में फ्लेवनॉयड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कोलाजन को मजबूत करके झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है।
एवाकाडो: एवाकाडो को त्वचा के लिए सुपरफूड माना जाता है। इसमें विटामिन बी और ई की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। यह एजिंग के लक्षणों को रोकने में मदद करते हैं और झुर्रियों को दूर करते हैं।