देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम के बदले मिजाज ने ठण्ड बढ़ा दी है। चोटियों पर हो रही बर्फबारी से तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम बदलने से पहाड़ के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर चल रही है। केदारनाथ समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। मौसम में आए बदलाव से लोग पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर की चपेट में है। लोग ठंड से बचने को अंगीठी और अलाव जलाकर अपना बचाव करे। सर्द हवाओं से ऊंचे इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान में आसमान साफ बना रहेगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड रहेगी। फिलहाल तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आज आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। सुबह के समय कुहासा रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तामपान क्रमश: 26 डिग्री सेल्सियस और 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सर्दियां आते ही तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बीते रोज चंपावत जनपद सबसे ठंडा रहा। चंपावत में रात का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। रात के समय पाला भी पड़ने लगा है। मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट होने लगी है।
Narendra Singh
संपादक