पिथौरागढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पांच दिनों से चल रही ईडी की पूछताछ के विरोध में आज पिथौरागढ़ में कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता ब्लाक अध्यक्ष कार्तिक खर्कवाल के नेतृत्व में एकत्र हुए। यहां सबसे पहले कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। आरोप लगाया गया कि केन्द्र सरकार राजनीतिक द्वेषभावना के चलते कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रही है। कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने तानाशाही की सारी हदों को पार कर दिया है, जिसे अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कहा गया जिस प्रकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पांच दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही है उससे साफ हो गया कि केन्द्रीय जांच एजेंसियां सरकार के इशारों पर काम कर रही है, लेकिन केन्द्र सरकार कितना भी उत्पीड़न कर ले कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता या नेता टूटेगा नहीं। इस मौके पर राकेश कुमार, महेंद्र सिंह लुंठी, मथुरा दत्त जोशी, राजेन्द्र भट्ट, कमलेश खड़ायत, कमल, रवी भण्डारी, भुवन जोशी, हरीश कुमार, निर्मल सौन, कमल सौन, प्रकाश लाल टम्टा आदि मौजूद थे।
Narendra Singh
संपादक