Wednesday, September 27, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home अन्य

पिथौरागढ़ः एक साल नई मिसाल कार्यक्रम! रामलीला मैदान में लगा बहुद्देशीय शिविर, सीएम धामी के भाषण का हुआ लाइव प्रसारण

News Desk by News Desk
March 23, 2023
in अन्य, उत्तराखण्ड, जनहित, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ः एक साल नई मिसाल कार्यक्रम! रामलीला मैदान में लगा बहुद्देशीय शिविर, सीएम धामी के भाषण का हुआ लाइव प्रसारण
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

पिथौरागढ़। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत पिथौरागढ़ स्थित रामलीला मैदान में जनसेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोश्यारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाषण का भी लाइव प्रसारण जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में एलईडी पर किया गया। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश सरकार की विगत एक वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कोश्यारी ने प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने तथा वर्षभर की उपलब्धियों के लिए प्रदेश सरकार एवं प्रदेश की जनता को बधाई दी। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश आगे बढ़ सकता है तो हम क्यों आगे नहीं बढ़ सकते। उन्होंने कहा कि हम भी आगे बढ़ सकते हैं, इसके लिए हमें इस दिशा में कार्य करना होगा कि अगले चार वर्षों में हमारा राज्य उत्तराखंड एक आत्मनिर्भर राज्य बने। उन्होंने कहा कि हम आत्मनिर्भर तभी बनेंगे जब हम केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार अपनायेगें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  कोश्यारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा,विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, जिलाधिकारी रीना जोशी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ ही सम्मानित भी किया गया। संबंधित लाभार्थियों को कृषि यंत्र, स्वरोजगार योजना के अंतर्गत चेक आदि वितरित किए गए। इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मां नंदा भगवती की स्तुति एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मिलेट योजना को प्रमोट करने वाले कृषि विभाग द्वारा तैयार किये गये गीत को भी लांच किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले गणमान्य व्यक्तियों एवं जनता का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि एक साल नई मिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत 30 मार्च तक जनसेवा थीम पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों में निर्धारित तिथियों में बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जनता से इन शिविरों का लाभ उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि नवरात्र के उपलक्ष में भी नारी शक्ति उत्सव के तहत अनेक भक्तिपूर्ण कार्यक्रम जनपद में आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, सुरेश जोशी, गिरीश जोशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉

पिथौरागढ में दो सितंबर को आई आपदा ने छीन लिया 25 परिवारों का आशियाना! टेंट में बिता रहे रात

देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन! 27 सितंबर को होगी आधिकारिक घोषणा

मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू

Tags: Big Breakingbig newsBreakingpithoragarh breakingPithoragarh newsUttarakhanduttarakhand big breaking
ShareSendTweet
Previous Post

रुद्रप्रयागः धामी सरकार का एक साल पूरा होने पर बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल अगस्त्यमुनि में आयोजित हुआ कार्यक्रम! कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, लाभार्थियों को किया लाभान्वित

Next Post

बड़ी खबरः कूट्टू से बना भोजन खाने से कई लोग हुए बीमार! मेरठ के गौतमनगर में मचा हड़कंप, पुलिस ने दुकानदार उठाया

Next Post
बड़ी खबरः कूट्टू से बना भोजन खाने से कई लोग हुए बीमार! मेरठ के गौतमनगर में मचा हड़कंप, पुलिस ने दुकानदार उठाया

बड़ी खबरः कूट्टू से बना भोजन खाने से कई लोग हुए बीमार! मेरठ के गौतमनगर में मचा हड़कंप, पुलिस ने दुकानदार उठाया

Recent Posts

  • पिथौरागढ में दो सितंबर को आई आपदा ने छीन लिया 25 परिवारों का आशियाना! टेंट में बिता रहे रात
  • देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन! 27 सितंबर को होगी आधिकारिक घोषणा
  • मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू
  • दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In