पिथौरागढ़। केन्द्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर आज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ में विशाल बाइक रैली निकाली। इस दौरान मोदी सरकार के आठ साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी का इजहार किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने वड्डा स्थित झौलखेत मैदान से जिलाध्यक्ष शुभम चंद के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान तक बाइक रैली निकाली। प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो कुंदन लटवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत बुलंदियों को छू रहा है, विश्व पटल पर भारत का नाम उभरकर सामने आया है। कहा कि केन्द्र सरकार का आठ साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा और आगे भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बुलंदियों की उंचाईयों को छुऐगा। कहा कि उत्तराखण्ड में डबल इंजन की सरकार बड़े-बड़े फैसले लेते हुए विकास योजनाओं को धरातल पर उतार रही है और केन्द्र सरकार भी उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो विकास की सोच रखते हुए हर व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाती है। कहा कि भाजपा शासन में हर वर्ग का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस मौके पर योगेश चंद, गजेंद्र राणा, मनोज कन्याल, हरीश रावत समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Narendra Singh
संपादक