पिथौरागढ़। जनपद में आज आदि कैलास यात्रा के 13वें दल का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान केएमवीएन कर्मियों ने दल के यात्रियों को फूल-मालाएं पहनाएं और यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर यात्रियों ने कैलाश यात्रा मार्ग पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और लोगों को संदेश भी दिया।
इससे पहले यात्रियों का दल भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए पिथौरागढ़ पहुंचा। इस दौरान यात्रियों ने केएमवीएन कर्मियों के साथ मानरोवर वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान यात्रियों को हिमालय बचाओ की शपथ भी दिलाई गई। स्वागत समारोह से गदगद यात्रियों ने केएमवएन कर्मियों का आभार जताया।
Narendra Singh
संपादक