नई दिल्ली। भारत में कोरोना की रफ्तार लगातार कम हो रही है। कोरोना के मामलों में आ रही कमी राहत देने वाली खबर है। वहीं देश में टीकाकरण अभियान हर रोज नए आयाम स्थापित कर रहा है। कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 183.26 करोड़ (1,83,26,35,673) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,17,89,216 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 1.23 करोड़ (1,23,75,762) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। लगातार गिरावट दर्ज करते हुए भारत में सक्रिय मामले आज कम होकर 15,859 रह गए। सक्रिय मामले कुल मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1,567 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,24,83,829 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1270 नए मामले सामने आएं। पिछले 24 घंटों में कुल 4,32,389 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 78.73 करोड़ से अधिक (78,73,55,354) जांच की गई हैं। साप्ताहिक और दैनिक पुष्टि वाले मामलों की दर में भी लगातार गिरावट दर्ज की गई हैर। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.26 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.29 प्रतिशत है।
Narendra Singh
संपादक