पिथौरागढ़। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए तमाम राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के साथ ही शासन-प्रशासन भी जुट गया है। तमाम विभागों द्वारा लगातार लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील करते दिख रहे हैं। इसी क्रम में पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में सीएचसी व अन्य अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों ने हर घर तिरंगा अभियान चलाते हुए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान स्वास्थ्य केन्द्रों में भी तिरंगा फहराया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और अभियान में जुड़ने की अपील की। कहा गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वहृद स्तर पर अभियान छेड़ा गया है और यह हमारा सौभाग्य है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस मौके पर आशा कार्यकत्रियों ने भी अभियान में हिस्सा लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की।
Narendra Singh
संपादक