नई दिल्ली। मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने आज बनारस के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर से परिवार के साथ ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गयी है। इस बीच एक्ट्रेस का आखिरी गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आकांक्षा दुबे ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो में काम किया था। दोनों को पवन और शिल्पी राज के गाने ‘ये आरा कभी हारा नहीं… में साथ देखा गया। यही एक्ट्रेस का आखिरी गाना है। आकांक्षा का ये नया गाना 26 मार्च यानी आज सुबह ही रिलीज हुआ है। 26 मार्च को एक्ट्रेस के फांसी लगाने की खबर भी सामने आई। ऐसे में फैन्स के लिए इस बात पर भरोसा करना मुश्किल हो रहा है कि जिस एक्ट्रेस को उन्होंने यूट्यूब पर कुछ घंटों पहले खुशी में नाचते देखा था, वो अब इस दुनिया में नहीं है।
Narendra Singh
संपादक