नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद देशभर में सियासी माहौल गरमाया हुआ हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है आज देशभर में कांग्रेस द्वारा सत्याग्रह किया जा रहा है। उधर सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर बायो में ‘डिसक्वालीफाइड एमपी’ को खास मेंशन किया है। राहुल गांधी को उनके मोदी सरनेम पर की गई टिप्पणी को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में सुरत की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद लोकसभा सांसद के तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसी को मद्देनजर राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपनी बायो को बदला है। राहुल गांधी द्वारा ट्विटर बायो बदले जाने के बाद कांग्रेस पार्टी भी इस मुद्दे पर लगातार बवाल कर रही है। इस मामले पर कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के सामने एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह का आयोजन किया है। पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रहे है। दिल्ली सेमत देश भर में कांग्रेस के जिला मुख्यालयों में सत्याग्रह किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी के प्रति एकजुटका दिखाने के लिए सत्याग्रह का आयोजन किया गया है।
Narendra Singh
संपादक