Mar 18, 2026

गंगोलीहाट में उक्रांद की सांगठनिक मजबूती! आदित्य महरा का स्वागत, कुलदीप दसौनी बने बेरीनाग ब्लॉक अध्यक्ष

post-img

गंगोलीहाट। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने क्षेत्र में संगठन को विस्तार देते हुए अपनी नई कार्यकारिणी में अहम नियुक्तियां की हैं। बुधवार 18 मार्च को गंगोलीहाट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नव.नियुक्त जिला अध्यक्ष (यूथ) आदित्य महरा का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से आदित्य महरा ने नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। इस दौरान कुलदीप सिंह दसौनी को उक्रांद यूथ के बेरीनाग ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। सुरेंद्र सिंह महरा को यूथ ब्लॉक उपाध्यक्ष (बेरीनाग) की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही क्षेत्रीय मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ दल के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राज बहादुर सिंह, दीपक पन्त, कुलदीप सिंह दसौनी, आदित्य महरा, राजेन्द्र लाल वर्मा, होशियार सिंह, तारा सिंह धानिक, मुकुल वर्मा, अर्जुन सिंह और संजय सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।