नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां अहिल्यानगर जिले के वडगांव पान गांव में एक छह साल की बच्ची पर तेजाब से हमला किया गया है। इस घटना के बाद जहां लोगों में आक्रोश व्याप्त है, वहीं हर कोई स्तब्ध है। यह वारदात उस समय हुई जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। बच्ची अपने स्कूल से घर की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रास्ते में रोक लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने पहले उससे किसी पते के बारे में पूछने का बहाना किया और जैसे ही बच्ची रुकी, उसने उसके चेहरे पर तेजाब जैसा पदार्थ फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हमले के बाद बच्ची किसी तरह भागकर वापस अपने स्कूल पहुंची, जहां शिक्षकों ने तुरंत स्थिति को समझते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिया और फिर लोणी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस मामले में संगमनेर पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने लोणी-संगमनेर रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending
गंगोलीहाटः गंगायली को जिला बनाने की मांग तेज! सबका विकास पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन
गंगोलीहाट में उक्रांद की सांगठनिक मजबूती! आदित्य महरा का स्वागत, कुलदीप दसौनी बने बेरीनाग ब्लॉक अध्यक्ष
भवाली-रातिघाट बाईपास के लिए अस्थायी वैली ब्रिज योजना का विवरण: मुख्य सचिव ने यातायात जल्द खोलने पर दिया जोर
UPCL MD के रूप में गजेंद्र सिंह बुदियाल की नई भूमिका उत्तराखंड के प्रमुख ऊर्जा निगम प्रबंधन में रणनीतिक फेरबदल
दिल दहला देने वाली घटनाः स्कूल के घर लौट रही 6 साल की मासूम पर एसिड अटैक! बाइक सवार ने दिया वारदात को अंजाम, घटना से लोगों में जबरदस्त आक्रोश
स्वास्थ्य मंत्रालय के हालिया निर्देशों के बाद डॉ. संजय डालाकोटी उप जिला अस्पताल कोटद्वार में विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में शामिल
चारधाम के लिए 121 करोड़ के वार्षिक व्यय की घोषणा: रिकॉर्ड तीर्थयात्रियों के आगमन की तैयारी में जुटा बीकेटीसी
ऋषिकेश में बाढ़ और बम की सूचना के अभ्यास के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सार्वजनिक सुरक्षा पर ध्यान
दिल दहला देने वाली घटनाः स्कूल के घर लौट रही 6 साल की मासूम पर एसिड अटैक! बाइक सवार ने दिया वारदात को अंजाम, घटना से लोगों में जबरदस्त आक्रोश
- by Admin
- Mar 18, 2026