गंगोलीहाट। विश्व प्रसिद्ध मंदिर एवं कुमाऊं रेजिमेंट की कुल देवी मां हाट कालिका आज चैत्र नवरात्रि एवं हिंदू नव संवत्सर प्रतिपदा के पावन अवसर पर समूचा क्षेत्र शक्ति की भक्ति में सराबोर नजर आया। विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां हाट कालिका सहित क्षेत्र के प्रमुख चामुंडा, अंबिका और वैष्णवी मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के अलौकिक दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। महाकाली के दरबार में पर्व का आगाज़ पारंपरिक भव्यता के साथ हुआ। तीर्थ पुरोहित पंडित पंकज पंत द्वारा ब्रह्म मुहूर्त में मां हाट कालिका का पंचामृत स्नान संपन्न कराया गया, जिसके पश्चात विशेष आरती और श्रृंगार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र, जिला, प्रदेश, राष्ट एवं विश्व के कल्याण की प्रार्थना मां से की। मंदिर परिसर शंखध्वनि और वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा संपन्न कराने के लिए मंदिर समिति की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। तीर्थ पुरोहित पंकज पंत, दीप पंत और भानु पंत सहित दर्जनों विद्वान पंडितों के सानिध्य में दर्शनार्थियों ने संकल्प और विशेष अनुष्ठान कराए। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी विशेष चौकसी बरती गई, जिससे भक्तों को सुगमता से दर्शन प्राप्त हुए।
Trending
नववर्ष पर बेरीनाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन
गंगोलीहाटः कुंजनपुर में विशाल कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ
गंगोलीहाटः गंगावली को जिला बनाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी! चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
आध्यात्मिक उल्लासः चैत्र नवरात्रि पर भक्ति के रंग में रंगा गंगोलीहाट! मां हाट कालिका के जयकारों से गूंजी देवभूमि
गंगोलीहाटः अनुशासन और सेवा के संकल्प के साथ राजकीय महाविद्यालय का एनएसएस शिविर संपन्न
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को सातवें-आठवें चरण का मतदान: भाजपा के लिए उत्तराखंड के नेताओं का जोर
चैत्र नवरात्रि में उत्तराखंड में भारी भीड़
लंबी कतार और कठिन चढ़ाई के बावजूद पूर्णागिरि में दर्शन को उमड़ी भीड़
आध्यात्मिक उल्लासः चैत्र नवरात्रि पर भक्ति के रंग में रंगा गंगोलीहाट! मां हाट कालिका के जयकारों से गूंजी देवभूमि
- by Admin
- Mar 19, 2026