Mar 19, 2026

गंगोलीहाटः कुंजनपुर में विशाल कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ

post-img

गंगोलीहाट। कुंजनपुर, गंगोलीहाट स्थित हसाई सिद्ध बाबा मंदिर (ईस्ट देवता मंदिर) में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ शुरू हो गया। यह धार्मिक अनुष्ठान आज 19 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चलेगा। कलश यात्रा संपूर्ण कुंजनपुर होते हुए हंसाई मंदिर पहुंची। आयोजन की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह 9 बजे से नित्य पंचांग पूजन भी संपन्न किया जाएगा। इस ज्ञान महायज्ञ में सुप्रसिद्ध कथा व्यास पं. पारस उप्रेती (पुत्र, भगवती प्रसाद उप्रेती एवं मंजू उप्रेती) अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृत वर्षा कर रहे हैं। इस दौरान पूज्य गुरुजी आचार्य सजवान का भी सानिध्य प्राप्त होगा। सप्ताह भर चलने वाले इस अनुष्ठान का समापन 26 मार्च को पूर्णाहुति के साथ होगा। इस शुभ अवसर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस पुनीत कार्य का आयोजन स्व. गंगादत्त उप्रेती एवं स्व. आनंदी उप्रेती की स्मृति में उनके पुत्रों, पौत्रों एवं परपौत्रों द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम की निवेदक गोविंदी उप्रेती (पत्नी स्व. कैलाश चंद्र उप्रेती) एवं समस्त कुटुंबजन हैं।