गंगोलीहाट। सबका विकास पार्टी के बैनर तले गंगोलीहाट को जिला घोषित करने की मांग को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रवासी अपनी मांगों पर अडिग नजर आए। धरना स्थल पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. हरीश शर्मा ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बेरीनाग और गंगोलीहाट क्षेत्र की जनता लंबे समय से जिला बनाने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार द्वारा लगातार इसकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अप्रैल तक गंगोलीहाट को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेगी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान गोपाल सिंह धामी ने किया। इस दौरान जिला बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष गणेश बोहरा ने भी क्षेत्रवासियों से इस लड़ाई में एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गंगोलीहाट को जिला नहीं बनाया जाता, तब तक यह आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, बबलू पाण्डेय, विशाल शाह, मनोज उप्रेती, मनोज टम्टा, नवीन पंत, तारा सिंह धामी, नीरज पंतए दीपक धामी, प्रकाश मेहता, मुकेश सिंह, विजय शाह, मुकुल शाह और राजेन्द्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Trending
नववर्ष पर बेरीनाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन
गंगोलीहाटः कुंजनपुर में विशाल कलश यात्रा के साथ शुरु हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ
गंगोलीहाटः गंगावली को जिला बनाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी! चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
आध्यात्मिक उल्लासः चैत्र नवरात्रि पर भक्ति के रंग में रंगा गंगोलीहाट! मां हाट कालिका के जयकारों से गूंजी देवभूमि
गंगोलीहाटः अनुशासन और सेवा के संकल्प के साथ राजकीय महाविद्यालय का एनएसएस शिविर संपन्न
पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को सातवें-आठवें चरण का मतदान: भाजपा के लिए उत्तराखंड के नेताओं का जोर
चैत्र नवरात्रि में उत्तराखंड में भारी भीड़
लंबी कतार और कठिन चढ़ाई के बावजूद पूर्णागिरि में दर्शन को उमड़ी भीड़
गंगोलीहाटः गंगावली को जिला बनाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी धरना जारी! चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
- by Admin
- Mar 19, 2026