मुख्यमंत्री युवा मंथन में ओजस्वी ने बढ़ाया गंगोलीहाट का मान! विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

Blog
 Image

गंगोलीहाट। मुख्यमंत्री युवा मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ जनपद से कुल 8 बच्चों का चयन हुआ था। इन विजेता बच्चों में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट की कक्षा 11 'सी' की छात्रा ओजस्वी भी शामिल रहीं। ओजस्वी का चयन उनके द्वारा लिखे गए उत्कृष्ट निबंध 'पर्यावरण, वन और आपदा लचीलापन' (Environment, Forest and disaster resilience) के आधार पर हुआ। उल्लेखनीय है कि पूरे गंगोलीहाट ब्लॉक से केवल इसी एक छात्रा का चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हुआ था। पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय वापस लौटने पर छात्रा ओजस्वी का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन / डॉक्टर दया कृष्ण बेरी ने ओजस्वी का अभिनंदन करते हुए उन्हें मेडल, पेन तथा स्मृति चिह्न प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता को बधाई संदेश प्रेषित किया। इस अवसर पर बधाई देने वालों में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिनमें मुख्य रूप से सुनील कुमार, विनोद प्रसाद, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, गया पाठक, विद्या प्रसाद भट्ट, आनंद पाठक, अनिल कापरी, बीना, सुधा, कल्पना, नीलम, दया किशन भट्ट, जीवन पाठक, मिथिलेश और धीरज आदि शामिल रहे।