बेरीनाग: खितोली गांव में कई दिनों से बंद पड़ी पोल लाइटें! ग्रामीणों ने नगर पालिका से जल्द मरम्मत की उठाई मांग

Blog
 Image

बेरीनाग। नगर क्षेत्र के खितोली गांव में पिछले कई दिनों से पोल लाइटें बंद पड़ी हैं। स्थानीय निवासी निखिल पंत ने बताया कि शनिवार 19 सितंबर की देर शाम उनके आवास के पास लगे पोल पर अचानक आग लग गई थी। इसके बाद आसपास के कई पोलों की लाइटें भी खराब हो गईं। निखिल पंत के अनुसार घटना की सूचना तत्काल नगर पालिका को दी गई, लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद पोल लाइटों की मरम्मत नहीं की गई है। लाइटें बंद होने से रात के समय क्षेत्र में अंधेरा रहता है, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बागान और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द पोल लाइटों की जांच और मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि रात के समय लोगों को परेशानी न हो।