बेरीनाग। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर करम राम का बेरीनाग स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला मंत्री इंद्र धानिक, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, पूर्व मंडल महामंत्री मंजुल महेश्वर, वरिष्ठ पत्रकार जीवन धानिक और नगर भाजपा बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत समेत कई ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि करम राम को प्रदेश कार्यसमिति में जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

