बेरीनाग। पौराणिक रात्रि मेले के भव्य और सफल आयोजन को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेले की रूपरेखा तैयार करने के साथ-साथ विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए और व्यापक विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती हेमवंती पंत ने की। इस दौरान मेले के पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व को बनाए रखते हुए इसके भव्य स्वरूप पर विशेष चर्चा की गई। श्रद्धालुओं एवं आने वाले दर्शनार्थियों की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव तैयार किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन मेला संयोजक इन्द्र धानिक द्वारा किया गया। बैठक में नाग मंदिर बेरीनाग के अध्यक्ष ललित पंत, सेवानिवृत्त अनुसचिव एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करम राम, गंगा सिंह सामंत, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक गोविंद खाती, भूपेश पंत, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, वरिष्ठ पत्रकार जीवन धानिक, गोविंद भंडारी, कैलाश चन्याल, राजीव शर्मा, मोती सिंह धानिक, और नगर भाजपा बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

