भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग नगर मंडल में भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी की सहमति और जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया से परामर्श के बाद मंडल के पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।
घोषित नई टीम में प्रांजल कन्याल, अनुज सिंह धानिक, सचिन डांगी और हिमांशु धानिक को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं संजू तिवारी और योगेश महरा को मंडल महामंत्री बनाया गया है। मंडल मंत्री पद पर अंजली शाह, रश्मि कार्की, पवन ततराड़ी और राजा धानिक को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रोहित बोरा को मंडल कोषाध्यक्ष, कुंदन सिंह को मंडल कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े दायित्वों में सुमित चनयाल को मंडल मीडिया संयोजक, संदीप बोरा को सह संयोजक, अनिरुद्ध पंत को सोशल मीडिया संयोजक और चेतन महरा को सह संयोजक बनाया गया है। आईटी संयोजक की जिम्मेदारी रोहित आर्या को सौंपी गई है। नई टीम के गठन पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने खुशी जताई है। विधायक फकीर राम टम्टा, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज रौतेला, नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, महामंत्री किरण मियान, मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा, जिला मंत्री इंद्र सिंह धानिक, पूर्व महामंत्री मंजुल महेश्वर, पूर्व महामंत्री विमलेश पंत और सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित भाजपा परिवार के कई पदाधिकारियों ने नई टीम को बधाई दी। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और मजबूत बनाने के साथ ही युवाओं को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।