पीएम मोदी के 76वें जन्मदिवस पर बेरीनाग में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम! मिष्ठान वितरण कर मनाया जन्मदिन

Blog
 Image

बेरीनाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज बेरीनाग के खेल मैदान में दीप प्रज्वलित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं दर्जा राज्यमंत्री नारायण राम आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, तहसीलदार बेरीनाग दयाल मिश्रा, बीडीओ नवीन चंद्र तिवारी और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धनी राम ग्वासिकोटी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बेरीनाग त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कार्की, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति सदस्य दीपक नेवलिया, जिला मंत्री इंद्र धानिक और रानीखेत सह प्रभारी करम राम समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा सभासद राजेंद्र पाठक, भवानी प्रसाद टम्टा, जिला पंचायत सदस्य उडियारी लक्ष्मण सिंह कार्की, नरेंद्र रोतेला, ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, युवा नेता सुरेंद्र कुमार, दिनेश आर्या, नगर पालिका जेई रिंकू नैनवाल, धीरज पंत, दिव्यांशु पंत, मिथुन भारती, पर्यावरण प्रवेक्षक गौरव रावत, सुभाष राम, प्रकाश राम, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी मनोज कुमार और नगर भाजपा बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक पंत ने किया। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।