बेरीनाग। बेरीनाग मेला महोत्सव के तृतीय दिवस आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। देर तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उपस्थित लोगों ने आनंद लिया। समापन समारोह में पूर्व विधायक एवं दर्जा राज्यमंत्री नारायण राम आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व विधायक मीना गंगोला समेत अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश रावत ने की, जबकि महासचिव मनीष पंत और संयोजक दीपक कालाकोटी ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका पंत, सभासद नीरू कार्की, नामित सभासद मंजू बाफिला, जिला सहकारी बैंक के निदेशक दल बहादुर बाफिला, पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पंत, जिला प्रचारक गणेश, जिला संघचालक गोविंद खाती, एलएम टम्टा और ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा जीवन पंत, पंकज कार्की, धीरज रोतेला, गणेश रावत, कृपाल सिंह रोतेला, डीआर टम्टा, पत्रकार कैलाश चन्याल, ठाकुर सिंह डसीला, जीवन रावत और नगर भाजपा बेरीनाग के सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से स्थानीय लोक कला और परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों और आयोजन समिति ने सभी कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार जताया।


