गंगोलीहाट। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चयनित छात्र-छात्राओं की सूची में जीपीएस चामीखेत के अमन, जीपीएस राममंदिर के कृष्णा बोरा और जीपीएस पोखरी की योगिता जोशी शामिल हैं। इनके साथ ही जीपीएस हर्षाथल के गर्वित कुमार और जीपीएस खड़ाकोट की इशिता भाटिया ने भी अपना स्थान सुरक्षित किया है। सूची में शौर्य टम्टा और मानस पंत के नाम भी दर्ज हैं, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित संस्थान के लिए क्वालीफाई किया है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर शिक्षकों और अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

