गंगोलीहाट में 9 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत! तैयारियों को लेकर हुई प्री-बैठक संपन्न, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर जोर

Blog
 Image

गंगोलीहाट। न्यायालय सिविल जज, गंगोलीहाट में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए आज एक महत्वपूर्ण प्री-बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन ने की। राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बुलाई गई इस बैठक में सिविल जज ने उपस्थित अधिवक्ताओं के साथ अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान सहायक अभियोजन अधिकारी शोभित कुमार शर्मा, एसआई नरेन्द्र पाठक और न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक उपस्थित रहे। इनके साथ ही वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर और जेएस मेहरा, राजेन्द्र सिंह डोबाल, जेएस देउपा, मनोज सिंह रावल, विजय पंत,  सुनील कुमार बोरा, वीरेन्द्र सिंह मलड़ा एवं कमल उप्रेती ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त न्यायालय क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, कोर्ट मोहर्रिर मनोज भट्ट और पैरोकार मोहन चन्द्र भट्ट भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति और सुलह-समझौते के माध्यम से लंबित मुकदमों का प्रभावी निपटारा सुनिश्चित करना है।