Mar 23, 2026

गंगोलीहाटः दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य ने किया जनसंपर्क! अंबेडकर पार्क का हुआ भव्य लोकार्पण

post-img

गंगोलीहाट। दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य ने आज गंगोलीहाट क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाज़ार में व्यापारियों और स्थानीय जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। भ्रमण में बाजार में जारी चामुण्डा भण्डारे में मंत्री आर्य ने लाईन में लग कर प्रसाद भी ग्रहण किया। भ्रमण के पश्चात मंत्री आर्य ने नवनिर्मित अंबेडकर पार्क का विधिवत लोकार्पण में सहभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्क न केवल क्षेत्र के सौंदर्यकरण में वृद्धि करेगा, बल्कि भावी पीढ़ी को बाबा साहेब के आदर्शों और संघर्षों की प्रेरणा भी देगा। बाज़ार भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने पेयजल और सड़कों से जुड़ी समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।