गंगोलीहाट। नगर पालिका के कुंजनपुर वार्ड में पंचम दिवस के श्रीमद् भागवत में इष्टदेव श्री श्री1008 हंसाई सिद्ध बाबा जी के मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ संकीर्तनों के साथ शुरू हुआ। इस श्रीमद् भागवत कथा में पारस उप्रेती श्रीमद् भागवत कथा का बखान कर रहे हैं। इसके उपरांत भक्तजनों के सीख एवं दिव्य ज्ञान हेतु व्यास द्वारा दिव्य कथाओं का प्रवचन किया गया। जिसमें नंद महोत्सव एवं पूतना मर्दन, भगवान श्री ठाकुर जी के बाल्यकाल, बाल लीलाएं एवं माखन चोरी की लीला, कालिया मर्दन, गोवर्धन पर्वत लीला एवं अन्य दिव्य प्रसंगों का प्रवचनों में बखान किया गया। भागवत कथा का आयोजन भगवती प्रसाद उप्रेती, कमल किशोर उप्रेती द्वारा आयोजित किया जा रहा है। दिनभर चले सुंदर दिव्य प्रवचनों एवं प्रसंगों के उपरांत देवी देवताओं की आरती, प्रसाद वितरण एवं भोजन प्रसाद के उपरांत चतुर्थ दिवस के श्रीमद् भागवत कथा का समापन हुआ। इस दौरान भगवती प्रसाद उप्रेती, ब्रजमोहन उप्रेती, चंद्रशेखर उप्रेती, किशन चंद्र उप्रेती, आनंद बल्लभ उप्रेती, धर्मानंद उप्रेती, केशव दत्त उप्रेती आदि मौजूद रहे।
Trending
गंगोलीहाटः संकीर्तन और प्रवचनों से गूंजा कुंजनपुर! व्यास पारस उप्रेती ने सुनाई नंद महोत्सव से गोवर्धन लीला तक की दिव्य कथाएं
गंगोलीहाटः दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्य ने किया जनसंपर्क! अंबेडकर पार्क का हुआ भव्य लोकार्पण
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मुख्यमंत्री को सौंपा 27 सूत्रीय मांग पत्र! पुरानी पेंशन बहाली और वेतन विसंगति मुख्य मुद्दा
नकली आध्यात्मिक गुरु पर वर्षों तक शोषण का आरोप
हरिद्वार के जस्वावाला रूट पर सुरक्षा बढ़ी: धनौरी टक्कर के बाद नए साइनबोर्ड और स्पीड लिमिट की योजना
मंत्रिमंडल फेरबदल का विश्लेषण: धन सिंह रावत की नई विभागीय भूमिकाओं के पीछे की राजनीतिक रणनीति
पारदर्शिता के चार साल: 2022 से धामी सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल पहलों का एक विस्तृत विश्लेषण
मिडिल ईस्ट संकट से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता
गंगोलीहाटः संकीर्तन और प्रवचनों से गूंजा कुंजनपुर! व्यास पारस उप्रेती ने सुनाई नंद महोत्सव से गोवर्धन लीला तक की दिव्य कथाएं
- by Admin
- Mar 23, 2026