गंगोलीहाट: जरूरतमंदों के मददगार बने एडवोकेट विजय चंद्रा

Blog
 Image

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट विजय चंद्रा ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 'यूथ आर्मी' के सहयोग से उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को चिन्हित कर सहायता पहुंचाई। इसी के साथ विवेकानंद इंटर कॉलेज के हाईस्कूल छात्र की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसकी एक साल की फीस जमा की। वहीं ग्राम पाली के दिव्यांग कैलाश राम को उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए व्हीलचेयर भेंट की। अधिवक्ता विजय चंद्रा ने युवाओं से क्षेत्र के अति-निर्धन लोगों की सूची मांगी है, ताकि वे भविष्य में भी उनकी हर संभव मदद कर सकें। उनके इस जज्बे की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।