नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां आज शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की खबर मिली। विमान के इंजन फेल होने की आशंका के चलते रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ घोषित कर दी गई थी। हालांकि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। आपातकालीन प्रोटोकॉल के बीच इंडिगो के इस विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर आईजीआई एयरपोर्ट के रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग की। लैंडिंग के वक्त रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात थीं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फ्लाइट में टेक्निकल फाल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी। सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया था। इंडिगो की तकनीकी टीम अब विमान की सघन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खराबी कितनी गंभीर थी। जानकारी के अनुसार इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई इस तकनीकी खराबी के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।
Trending
गंगोलीहाटः ग्राम पंचायत जखेड़ी में कार्यशाला आयोजित! समूहों को सिखाए उद्यमिता के गुर
गंगोलीहाट में ₹6.41 करोड़ की पार्किंग का काम 'कछुआ चाल'! भू-वैज्ञानिकों की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता
एक माह के भीतर विवादित भूमि की पैमाइश का आदेश, राजस्व लोक अदालत में मुख्यमंत्री धामी का कड़ा रुख
पिता बन गए यूट्यूबर अनुराग डोभाल! पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की बच्चे के पैरों की फोटो, फैंस ने लुटाया प्यार
दिल्ली एयरपोर्ट इमरजेंसी न्यूज: इंडिगो फ्लाइट की जांच जारी
रुद्रपुर केस: फर्जी पत्रकार पर डराने-धमकाने का आरोप
उत्तराखंड चुनाव तैयारी समीक्षा में 85 प्रतिशत बीएलओ मैपिंग की सफलता और आगामी भौगोलिक डेटा सत्यापन अभियान पर दिया गया जोर
पौड़ी में जिला योजनाओं की राज्यपाल द्वारा विस्तृत समीक्षा जन लाभ और क्षेत्रीय प्रगति के लिए संसाधनों का कुशल उपयोग सुनिश्चित करती है