गंगोलीहाट में अंकिता भंडारी की पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च! कार्यकर्ताओं ने की सीबीआई जांच की मांग

Blog
 Image

गंगोलीहाट। गंगोलीहाट बाज़ार स्थित मुख्य चौराहे पर अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशाल कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अंकिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले की निष्पक्ष सीबीआई  जांच कराने की पुरजोर मांग उठाई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने और पूरे घटनाक्रम की परतें खोलने के लिए सीबीआई जांच में  तेजी लाना बेहद जरूरी है। इस श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, अ.जा. प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मनोज टम्टा, नगर अध्यक्ष दीपक धनिक, मालती आर्य, मनोज महरा, उमा मेहरा, नीरज रावल, बृजेश जोशी, नारायण बोरा, संजय बोरा, आनंद बिष्ट और गणेश रावल समेत दर्जनों कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।