गंगोलीहाट। बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गंगोलीहाट मुख्य चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा भारी उत्साह के साथ आतिशबाजी की गई और मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी गई। यह उत्साह केवल स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी पार्टी के शानदार प्रदर्शन से दोगुना हो गया, जहां भाजपा ने अपनी वैचारिक पैठ को और मजबूत किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मण्डल अध्यक्ष संजेश मेहता, भाजपा अजा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला मंत्री रमेश बोरा, लोकतंत्र सेनानी बसंत लाल शाह, दिनेश धानिक और विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह बोहरा, किसान मोर्चा कोषाध्यक्ष विमलेश कोठारी, मण्डल उपाध्यक्ष बलवंत मेहरा, कंचन पाठक और भगवान नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यह जीत न केवल उत्तराखंड बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी राजनीति पर जनता की मुहर है। मुख्य चौराहे पर हुए इस कार्यक्रम में आतिशबाजी के बीच मिठाइयां बांटकर क्षेत्र की जनता के साथ जीत की खुशियां साझा की गईं।

