पिथौरागढ़ में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने राज्य में भर्ती घोटालों और पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि उत्तराखंड भर्ती घोटालों का प्रदेश बनता जा रहा है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिल्थाम में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आयोग के अधिकारी ही पेपर बेच रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि सीबीआई जांच होने तक भविष्य में आयोग से होने वाली परीक्षाएं नहीं कराई जाएं।