रिपोर्ट – योगेश पाठक, पिथौरागढ़ समाचार।
पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का कहना है, हम गैरसैंण राजधानी को लड़ के भिड़ के भी लेगे, उन्होंने कहा इस बार उक्रांद 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हाँलाकि उनका कहना है राज्य आंदोलन मे अहम भूमिका निभाने के बाद भी हमारा वजूद कम हुआ है। इस बार कोशिश है कि हम सत्ता मे भागीदारी करे। हम राष्ट्रीय या देहली के दलो से समझौता नहीं करेंगे। हम क्षेत्रीय सरोकार के लिए लड़ने वाले संगठनो से वार्ता करेंगे जल्दी मै इस मामले मे वार्ता कर सहमति बनाते हुए जो भाजपा, कांग्रेस के खिलाफ वोट है उन्हें बिखरने नहीं देगें। सत्ता मे भागीदारी के लिए कोशिश कर रहै है और सत्ता मे नहीं भी आए तो हम आंदोलन करेंगे जनता को साथ लेकर, वस्तु स्थिति है उसमे कहीं कमी है जो चुनावों मे छलबल चला है, उसे जनता को भी समझना होगा और अब जनता इसको समझने लगी है।हमे विश्वास है कि आगामी चुनावों मे जनता का हमें अच्छा सहयोग मिलेगा।