पिथौरागढ़ भाजपा किसान मोर्चा के सदस्यों ने नवनियुक्त डीएम रीना जोशी का स्वागत किया। प्रदेश मंत्री नरेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएम जोशी को पुष्पगुच्छ देते हुए उनका सीमांत में अभिनंदन किया। बाद में उन्होंने किसानों की समस्याओं से भी डीएम को अवगत कराया।
आपको बता दे जिलाधिकारी रीना जोशी पिथौरागढ़ जिले की 22वीं डीएम बनी हैं। राज्य गठन से अब तक 21 जिलाधिकारियों का पिथौरागढ़ से तबादला हो चुका है। जिले में पहली बार महिला डीएम की नियुक्ति होने से लोगों में खुशी है। राज्य बनने के बाद डॉ. तारकेंद्र वैष्णव पिथौरागढ़ जिले के पहले डीएम बने। वह नौ नवंबर 2000 से चार नवंबर 2021 तक पिथौरागढ़ के डीएम रहे। इसके बाद राजीव चंद्र जोशी, नवीन चंद्र शर्मा पिथौरागढ़ के डीएम बने। उनके बाद गोपाल कृष्ण द्विवेदी, अमित सिंह नेगी, कुणाल शर्मा, डी सैंथिल पांडियन, पीएस गुसांई, एनएस नेगी, डॉ. एमसी जोशी, डॉ. आर राजेश कुमार, सीएमएस बिष्ट, डॉ. नीरज खैरवाल, एचसी सेमवाल, सुशील कुमार, एचसी सेमवाल, डॉ. रंजीत सिन्हा, सी रविशंकर, डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, आनंद स्वरूप और फिर डॉ. आशीष चौहान को पिथौरागढ़ डीएम की जिम्मेदारी मिली।