पिथौरागढ़ जनपद में मानव तस्करी से पीड़ित बच्चों व् महिलाओं को संरक्षण दे रही महिला कल्याण उत्तराखंड के आह्योग से चल रही कार्ड उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र व् बालिका गृह का भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने निरीक्षण कर केंद्र संचालन कर रही संस्था कार्ड की परेशानियों की जानकारी ली प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के केंद्र निरिक्षण दौरान कार्यकर्ताओ ने केंद्र संचालन में आ रही आर्थिक परेशानियों को रखते हुए हेमा कापड़ी व् निर्मला पांडे ने कहा की वर्ष 2016 से जनपद मुख्यालय में उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र का संचार संस्था कर रही है अभी तक संस्था ने 365 बच्चों को संरक्षण दे चुकी है जिनके रहने खाने व् स्कूल की ब्यवस्था तक संस्था करती आ रही है उज्ज्वला परियोजना के तहत अभी तक मात्र दो वर्षों का ही बजट संस्था मिला है संस्था को पांच वर्षों का स्वीकृत बजट नही मिला पा रहा है जिसके चलते संरक्षण सहित कार्यकर्ताओं के मानदेय तक संस्था ने नही दे पा रही है कार्यकर्ताओं से बात कर प्रदेश अध्य्कः महेंद्र भट्ट ने बजट सम्बन्ध में सम्बंधित विभाग से वार्ता कर बजट आवंटित कराने का भरोसा देते हुए निवासरत बालिकों से वार्ता कर समस्याओं से अवगत हुए व् बच्चों को भेट स्वरूप् उपहार दिए दौरान विधायक डीडीहाट विसन सिंह चुफाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत,नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत,जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी,सभासद विजेंदर महर,मीनू बिष्ट,संगीता मलडा, महिमन कन्याल,दिवाकर जोशी,शुभम चन्द मौजूद रहे।
Narendra Singh
संपादक