govt-ads

पिथौरागढ़ में 'सुरक्षित बचपन' अभियान के तहत जागरूक हुए स्कूली बच्चे

Blog
 Image

गंगोलीहाट। पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट स्थित पीएम श्री अटल उत्कृष्ट महाकाली राजकीय इंटर कॉलेज में 'सुरक्षित बचपन' अभियान के तीसरे दिन एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को उनके अधिकारों और कानूनों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन ने की। उन्होंने बच्चों को 'पॉक्सो अधिनियम' (POCSO Act) और उनके सुरक्षित भविष्य के लिए बने अन्य महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। सिविल जज ने कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को "अपने अधिकार जानो" और कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को "कानून को जानो, अपने भविष्य को सुरक्षित बनाओ" विषय पर विस्तार से जागरूक किया।शिविर में केवल बच्चों को ही नहीं, बल्कि उपस्थित अन्य लोगों को भी 'सुरक्षित बचपन' अभियान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में गंगोलीहाट के प्रभारी निरीक्षक अकील सिदद्की ने बच्चों को यातायात के नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।इस अवसर पर अधिवक्ता बार संघ के सचिव मनोज सिंह रावल, अधिवक्ता निशा, न्यायालय के पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेन्द्र सिंह ऐर, कोर्ट मोहरिर मनोज कुमार भट्ट, पीआरडी जवान विनोद कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में करीब 150 से 160 स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय जनता ने हिस्सा लिया, जिससे यह जागरूकता अभियान सफल रहा।