govt-ads

गंगोलीहाट महाविद्यालय में आठवें दिन भी धरना जारी, छात्र-छात्राओं का मिल रहा समर्थन

Blog
 Image

गंगोलीहाट। शहीद पवन सिंह सुगड़ा राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर आठवें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन को महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं का समर्थन मिल रहा है। छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु सिंह जरमाल महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। छात्रों की मांग है कि महाविद्यालय की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। धरना प्रदर्शन में प्रियंका कुठारी, चंद्रा, सीमा, रिया जोशी, दीपिका पंत, प्रिया सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए मांगों के जल्द पूरा होने की उम्मीद जताई।