गंगोलीहाट। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आगमन के पश्चात सभी वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ महाकाली मंदिर में दर्शन किए। यहाँ तीर्थ पुरोहित पंकज पंत ने सभी अतिथियों को पूर्ण वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई और माता हाट कालिका के महात्म्य व महिमा के बारे में विस्तार से बताया। माता हाट कालिका का आशीर्वाद प्राप्त करने के उपरांत अतिथि चौकोड़ी में रात्रि विश्राम के लिए रवाना हो गए। महाकाली दरबार में दर्शन के दौरान बाबाजी ने भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी डॉ. अरविंद मेनन के साथ क्षेत्र के विकास को लेकर विशेष वार्ता की। वार्ता के दौरान बाबाजी ने डॉ. मेनन से महाकाली दरबार से अम्बिका मंदिर (कोठेरा) तक नई सड़क के निर्माण, प्रसिद्ध अम्बिका मंदिर को 'मानसखंड मंदिर माला मिशन' (परियोजना) में शामिल करने तथा पौराणिक एवं ऐतिहासिक निम्नोत्तरी नदी को संरक्षित एवं संवर्धित करने की महत्वपूर्ण माँग रखी। डॉ. मेनन ने इन सभी विषयों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना गंगोला, गंगोलीहाट नगर पालिका अध्यक्ष विमल रावल, गंगोलीहाट मंडल अध्यक्ष संजेश मेहता, मंडल महामंत्री पंकज कोठारी, बेरीनाग नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, जिला पंचायत सदस्य राहुल कन्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्दन बाफिला, तथा बेरीनाग नगर भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी निखिल पंत उपस्थित रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार हरगोविंद रावल एवं नीरज पंत सहित हरीश दुर्गापाल, कंचन पाठक, गोपाल राम टम्टा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, गोकुल गंगोला, आशीष गंगोला सहित क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

