बेरीनाग। राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या के दो दिवसीय बेरीनाग भ्रमण को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल ने रूपरेखा तय कर ली है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती एवं नगर मीडिया प्रभारी निखिल पंत ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या रविवार, 1 नवंबर को देर सायं बेरीनाग पहुंचेंगे। बेरीनाग नगर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत सांसद आर्या सोमवार, 2 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे ब्लॉक सभागार, देवीनगर में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक लेंगे। इस बैठक में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक में क्षेत्रीय विकास कार्यों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

