धारचूला नगर पालिका के ग्वालगॉव सहित नगर की आंतरिक सड़को के गड्डो तथा बन्द नालियों के कारण हो रही परेशानियों से आक्रोशित होकर समाजिक कार्यकर्ता नंदा बिष्ट तथा सभासद जानकी देवी के नेतृव में ग्वालगांव वार्ड में टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में जोरदार प्रदर्शन किया।
नंदा बिष्ट ने कहा कि धारचूला नगर के साथ ही ग्वालगांव में वार्ड में सड़क के गड्डो के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके है।सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है नालियां बन्द होंने से लोगो के घरों, दुकानों में पानी घुस रहा है।नगरपालिका,बीआरओ तथा पीडब्ल्यूडी की लापरवाही का खमियाजा जनता भुगतने को मजबूर है।सभासद जानकी देवी ने कहा कि महिलाओं ने आज विरोध जताकर लापरवाह विभागों को महिलाओं ने चेतावनी दी है शीघ्र समस्याओं का समाधान नही हुआ तो महिलाओं के द्वारा सम्बंधित विभागों में तालाबंदी करने को मजबूर हो जाएंगे।
इस दौरान सभासद जानकी देवी,पूर्व सभासद मानती देवी,मोहनी देवी,कलावती देवी,रीता बराल, सरोजनी थापा, मंजू खनाल,मंदोदरी देवी,निर्मला शाह,माया देवी,अंजू देवी,कलावती देवी,पवन बराल,नरेश थापा,नवीन खर्कवाल आदि मौजूद रहे।