रिपोर्ट – गौरव उपाध्याय पिथौरागढ समाचार।
पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा स्थानीय विद्यालयों में चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों को सम्बंधित जानकारी दी गयी। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जनपद पिथौरागढ़ स्तर पर प्रचलित जनजागरुकता अभियान के दृष्टिगत थानाध्यक्ष बेरीनाग प्रताप सिंह नेगी एवं म0उ0नि0 सुशीला आर्या द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बेरीनाग में तथा रा0इ0का0 अलगड़ा थल में थानाध्यक्ष थल देव नाथ गोस्वामी द्वारा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र/ छात्राओं/ शिक्षक/शिक्षिकाओं को साइबर क्राईम, यातायात नियमों, महिला सुरक्षा सम्बन्धी कानून, बाल अपराध, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिला हैल्प लाईन न0 1090, साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु टोल फ्री नम्बर- 155260 व डॉयल- 112 और गौरा शक्ति एप, पब्लिक आई एप व उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान राजकीय बालिका इण्टर कालेज की लगभग 200 छात्राएं तथा रा0इ0का0 अलगड़ा थल से लगभग 80 छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा इस तरह के जागरूकता अभियान चलाने से निश्चय ही अपराध पर अंकुल लगाया जा सकता है।