यूक्रेन में फंसी पिथौरागढ़ की छात्रा तनुश्री पांडेय देर रात दिल्ली पहुंच गई। स्वदेश पहुंचने से गदगद तनुश्री ने मोदी सरकार का आभार जताया है।
तनुश्री यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बाद भारत के हजारों छात्र यूक्रेन में फंस गए थे। नगर के लिंकरोड में रहने वाली तनुश्री भी इन्हीं में शामिल थी। तनुश्री को भी अन्य छात्रों की तरह ही यूक्रेन से निकलने में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। फोन पर परिजनों से हुई बातचीत में तनुश्री ने बताया कि उसे यूक्रेन के इवाना्रे शहर से 20 किमी. की पैदल यात्रा कर रोमानिया आना पड़ा, जहां से बुखारेस्ट होते हुए वह जहाज दिल्ली पहुंची। देर रात दिल्ली एअरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अब तनुश्री गुरुवार को हल्द्वानी होते हुए पिथौरागढ़ पहुंच जाएंगी। उन्होंने संकट से निकालने के लिए मोदी सरकार का आभार जताया है। तनुश्री के पिता महेश पांडेय ने बताया कि परिवार के लोग बेसब्री से बेटी का इंतजार कर रहे हैं। ======
Narendra Singh
संपादक