रिपोर्ट – गौरव उपाध्याय, पिथौरागढ़ समाचार।
रेड अलर्ट के दौरान पिथौरागढ जनपद मे आई आपदा से हर क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जनपद के अधिकाशं हिस्से सड़क मार्ग बाधित होने से प्रभावित हुए है। वंही संचार सेवाओं की बदहाली से लोगों को तमाम समस्या झेलनी पड़ी है। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सड़क बंद होने से मंत्री बाइक से प्रभावित क्षेत्रों मे पहुंचे। बिशन सिंह चुफाल ने बताया प्रदेश मे 17-18-19 को जो बारिश हुई उससे प्रदेश मे बहुत सारे जनपदों मे सड़कें बंद हो गई, सड़कें बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। पेयजल लाइनें ग्रामीण क्षेत्रो, नगरिय क्षेत्रों मे ध्वस्त हो गई थी। सड़कें ध्वस्त हो गई थी। आज मैने मूनाकोट क्षेत्र का भम्रण किया,संचार व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई थी, सड़कें खोलने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए, प्रभावित परिवारों तक राहत साम्रग्री पहुंचाई जा रही है।