Wednesday, September 27, 2023
  • Login
Pithoragarh Samachaar
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Pithoragarh Samachaar
No Result
View All Result
Home पिथौरागढ़

भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं दिए जाने से गुस्साए भारतीय टैक्सी संचालक, महेंद्रनगर-दिल्ली मैत्री बस भारत में घुसने से रोका

News Desk by News Desk
March 17, 2023
in पिथौरागढ़, अंतराष्ट्रीय
भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं दिए जाने से गुस्साए भारतीय टैक्सी संचालक, महेंद्रनगर-दिल्ली मैत्री बस भारत में घुसने से रोका
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नेपाल प्रशासन की ओर से भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश नहीं दिए जाने से गुस्साए भारतीय टैक्सी संचालकों ने नेपाल से चलने वाली महेंद्रनगर-दिल्ली मैत्री बस को गुरुवार को भारत में घुसने से रोक दिया। काफी देर गहमागहमी का माहौल रहा। अंतत: मैत्री सेवा के यात्रियों को बैरंग स्वदेश लौटना पड़ा। नेपाल प्रशासन ने बुधवार को बिना उचित कारण बताए भारतीय टैक्सियों को नेपाल में प्रवेश करने से रोक दिया था।

गुरुवार को भारतीय टैक्सी चालकों ने भारत-नेपाल सीमा स्थित बैराज पुल पर नेपाल के महेंद्रनगर से संचालित दिल्ली जाने वाली महाकाली यातायात की बस को रोक दिया। टैक्सी संचालकों ने भारत-नेपाल मैत्री सेवा के नाम पर चलने वाली नेपाल की बसों को भारत में प्रवेश की अनुमति दिए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रशासन से इसकी जांच की मांग की है।

मैत्री बसों के परमिट की जांच का दिया आश्वासन
नेपाल मैत्री बस को रोके जाने की सूचना पर मौके पर पहुंचे शारदा बैराज चौकी प्रभारी हेमंत सिंह कठैत ने टैक्सी संचालकों से वार्ता की है। नेपाल से संचालित होने वाली मैत्री बसों के परमिट की जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बस में सवार 40 यात्रियों को उतारकर दूसरे वाहनों से नेपाल को वापस भेज दिया गया है।

भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश के संबंध में डीएम करेंगे वार्ता
भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि भारतीय टैक्सी वाहनों को नेपाल में प्रवेश से रोके जाने के संबंध में उनकी दूरभाष के माध्यम से जिलाधिकारी से वार्ता हुई है। डीएम ने भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश रोके जाने के संबंध में नेपाल प्रशासन से वार्ता करने की बात कही है। इस मौके पर चंदन सिंह रौतेला, जगदीश चंद, सुनील थ्वाल, रफी अंसारी, कबीर जयाल, प्रदीप आदि तमाम टैक्सी संचालक मौजूद रहे।

इनका कहना है
भारतीय टैक्सी संचालकों ने नेपाल से दिल्ली चलने वाली महाकाली यातायात की एक बस को बैराज के समीप रोक दिया। पुलिस ने टैक्सी संचालकों की मांग पर नेपाल से भारत आने वाली बसों के परमिट की जांच शुरू कर दी है। बस में सवार सभी 40 नेपाली यात्रियों को नेपाल वापस भेज दिया गया है। -हेमंत कठैत, शारदा बैराज चौकी प्रभारी

यह भी पढ़ें 👉

पिथौरागढ में दो सितंबर को आई आपदा ने छीन लिया 25 परिवारों का आशियाना! टेंट में बिता रहे रात

देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन! 27 सितंबर को होगी आधिकारिक घोषणा

मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू

Tags: Angry Indian taxi operatorsfor not allowing Indian taxi vehicles to enter NepalMahendranagar-Delhi Maitri bus stopped from entering India
ShareSendTweet
Previous Post

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड के हित में पत्रकार मेहता ने दिए सुझाव! शासन स्तर से विभागों को जारी हुए पत्र, पढ़ें वो पांच सुझाव जिन्होंने सीएम धामी का ध्यान किया आकर्षित

Next Post

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हुई हाईस्कूल की परीक्षाएं, पहले दिन हुआ हिंदी का पेपर

Next Post
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हुई हाईस्कूल की परीक्षाएं, पहले दिन हुआ हिंदी का पेपर

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हुई हाईस्कूल की परीक्षाएं, पहले दिन हुआ हिंदी का पेपर

Recent Posts

  • पिथौरागढ में दो सितंबर को आई आपदा ने छीन लिया 25 परिवारों का आशियाना! टेंट में बिता रहे रात
  • देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव में पिथौरागढ़ के सरमोली का चयन! 27 सितंबर को होगी आधिकारिक घोषणा
  • मोस्टा देवता की जय के उद्घोष से गूंजा मोस्टामानू
  • दर गांव के आपदा पीड़ितों ने विस्थापन को किया प्रदर्शन
  • पिथौरागढ़ से 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • 2 out of four laborers of Bihar origin seriously injured
  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • आपदा
  • उत्तराखण्ड
  • क़ानून
  • खेल
  • जनहित
  • दुर्घटना
  • देश
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रेलवे
  • रोजगार
  • वायरल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • विरोध
  • शिक्षा
  • शोक
  • सड़क
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य

सम्पर्क सूत्र

Narendra Singh
संपादक

पता : Serasonali Borabunga Pithoragah Uttarakhand 262551
दूरभाष : +91-9927369286
ई मेल : editorpithoragarhsamachaar@gmail.com
वेबसाइट: www.pithoragarhsamachaar.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • पिथौरागढ़
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 pithoragarhsamachaar.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In